Sawan Month: शुरू हो गया श्रावण महीना, इस मुहूर्त में करें शिव की आराधना, हर मुराद होगी पूरी! सावन या श्रावण का महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है।

भगवान शिव का प्रिय माह सावन 2022 आज से 14 जुलाई से शुरू हो गया है। इस  महीने की शुरुआत विकुंभ और प्रीति योग से हो रही है, जो शुभ माने जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दोनों योगों में शिव की पूजा करने से दोहरा  फल मिलता है। ऐसे में आज शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से की गई पूजा से हर  मनोकामना पूर्ण होती है।

एक खास संयोग में सावन के महीने की शुरुआत के अलावा सावन के सभी सोमवारों  को भी ऐसे ही खास संयोग बन रहे हैं। इस वजह से साल 2022 का पूरा सावन महीना  बेहद खास हो गया है। सावन का महीना 12 अगस्त तक चलेगा।

14 जुलाई को सावन के पहले दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 04:11 बजे से शुरू  होगा। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक  रहेगा।

पूजा मुहूर्त और विधि

वहीं अमृत काल मुहूर्त दोपहर 02:45 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 07:07 बजे से शाम 07:31 बजे तक रहेगा।

पूजा मुहूर्त और विधि