गणेश चतुर्थी पर कब करें गणपति की स्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व मंत्र
By : Quick Insurance Guru
By : Quick Insurance Guru
Tuesday, 30 August 2022
Tuesday, 30 August 2022
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी 2022 का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी 2022 का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।
हिंदू धर्म में बप्पा को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। इन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी पुकारा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बप्पा के खुश रहने पर व्यक्ति के ऊपर आई सारी परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी महोत्सव भारत में 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।
मान्यता है, कि इसी दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है।
पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त 2022 को....
दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा। पद्म पुराण के अनुसार भगवान श्री गणेश का जन्म स्वाति नक्षत्र में मध्य काल में हुआ था
यदि आप घर में ही भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करके उनकी पूजा करना चाहते हैं, तो आप मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें की मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए।
भगवान के हाथों में अंकुश, पास, लड्डू, सूंड, धुमावदार और हाथ वरदान देने की मुद्रा में होनी चाहिए। भगवान श्री गणेश के शरीर पर जनेऊ और उनका वाहन चूहा जरूर होना चाहिए